*डिप्टी कलेक्टर अरविंद सिंह माहौर को जावद के क़वारेन्टीन सेंटर के प्रभारी का जिम्मा*
नीमच। जिले के जावद विकासखंड के पूर्व एसडीएम और वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर नीमच दीपक चौहान को कोरोना से संबंधित डाटा संकलन के लिए जावद क्षेत्र का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं नीमच के ही डिप्टी कलेक्टर अरविंद सिंह माहौर को जावद क्षेत्र के क़वारेन्टीन सेंटर के प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है। इसके संबंध में कलेक्टर जितेंद्र सिंह राजे ने एक आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार नीमच जिले की जावद तहसील क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के फैलाव को ध्यान में रखते हुए यह अत्यंत आवश्यक है कि जावद तहसील क्षेत्र में चल रहे सघन सर्वे, फिवर क्लिनिक एवं प्रतिदिन लिये जा रहे सेम्पल और प्राप्त होने वाली रिपोर्ट्स से संबंधित जानकारी का संकलन उचित रीति से किया जावे ।
अतः श्री दीपक चौहान, डिप्टी कलेक्टर, जिला नीमच को जावद तहसील क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित समस्त डाटा, संबंधित एजेंसियों से प्राप्त कर एक्जाई रूप से तैयार कर अधोहस्ताक्षरकर्ता को प्रस्तुत करने हेत नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है । श्री चौहान ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, जावद, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जावद, डॉ. राजेश पाटीदार, प्रभारी डाटा संकलन, अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व जावद से आपसी समन्वय स्थापित कर जानकारी व्यवस्थित रूप से तैयार करवाकर प्रस्तुत करें ।
श्री अरविंद माहौर, डिप्टी कलेक्टर, जिला नीमच जावद तहसील क्षेत्र में स्थापित किये गये क्वारेंटाईन सेंटर्स पर समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध मरीजों को आवश्यकतानुसार होम क्वारेंटाईन या इंस्ट्टियुशनल क्वारेंटाईन करवाने की संपूर्ण व्यवस्था देखेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है ।
