ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: सेन समाज की कोरोना बचाव संबंधित बैठक झवरेश्वर महादेव में हुई सम्पन्न.....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
अजय सेन  झातला  वैश्विकमहामारी कोरोना के चलते लंबे अंतराल के लॉकडाउन के बाद नीमच जिला कलेक्टर जितेन्द्र सिंह राजे के आदेशानुसार से...


अजय सेन 
झातला  वैश्विकमहामारी कोरोना के चलते लंबे अंतराल के लॉकडाउन के बाद नीमच जिला कलेक्टर जितेन्द्र सिंह राजे के आदेशानुसार सेलून कार्य गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रारंभ हो चूका है।गुरुवार को सेन समाज युवा जिलाध्यक्ष भरत सिसौदिया(दड़ौली) के निर्देशानुसार दोपहर 11 बजे सेन समाज झातला ग्रामीण क्षेत्र के सेलून व्यसाइयो की कोरोना से बचाव संबंधित गाइडलाइन के पालन हेतु बैठक राजपुरा झवर झवरेश्वर महादेव पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सम्पन्न हुई।उक्त बैठक में जावद तहसील युवा उपाध्यक्ष घनश्याम सेन(डिकेन),जाट मंदिर उत्सव समिति अध्यक्ष भरत कुमार भाटी(रतनगढ़) द्वारा सेलून व्यसाइयो को कलेक्टर द्वारा जारी गाइडलाइन संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए सभी को फेसकवर,हेड मास्क,हेण्ड ग्लब्स का उपयोग,सेलून कार्य में उपयोग होने वाले उपकरणों को एक बार उपयोग के उपरांत सेनिटाइज करने,सेलून के बाहर साबुन तथा पानी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखने,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने आदि आवश्यक सावधानी बरतने हेतु समझाईश दी गई।साथ ही जाट मंदिर उत्सव समिति के माध्यम से सभी सेलून व्यसाइयो को सुरक्षा उपकरण भी वितरित किए गए।बैठक में उपस्थित सेलून व्यसाइयो द्वारा क्षोर कार्य समिति का गठन किया गया जिसमे भेरूलाल सेन(झातला) को अध्यक्ष,उपाध्यक्ष मुकेश सेन(थड़ोद),सचिव गोपाल सेन(झातला),कोषाध्यक्ष रामप्रसाद सेन(ताल),तथा सरंक्षक राधेश्याम सेन(राजपुरा),शंभूलाल सेन(किशनपुरा),शांतिलाल सेन(झवरपूरा) को सर्वानुमति से मनोनीत किया।उक्त बैठक का संचालन श्रवण सेन(झातला) ने किया एवं नवनियुक्त अध्यक्ष भेरूलाल सेन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जाट मन्दिर उत्सव समिति उपाध्यक्ष बाबूलाल सेन(आरोली घरवाड़ा),राधेश्याम सेन(झातला), राजू सेन(सिंगोली),आदि उपस्थित थे।अंत में सभी उपस्थितजनों का स्नेहभोज हुआ।

About Author

Advertisement

 
Top