ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: भारत और चीन के रिश्ते में पिछले कुछ दिनों से तनाव व्याप्त......
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
आपको बता दें की चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स ने चेताया कि अगर भारत चीन का विरोध करने के लिए अमेरिका के साथ गया तो चीन अपने हि...


आपको बता दें की चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स ने चेताया कि अगर भारत चीन का विरोध करने के लिए अमेरिका के साथ गया तो चीन अपने हितों की रक्षा करने से हिचकेगा नहीं।


फिर चाहे वे राजनीतिक हों या आर्थिक।ग्‍लोबल टाइम्‍स ने चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्‍ता हुआ चुनयिंग के हवाले से कहा कि चीन और भारत ने दोनों पक्षों के बीच बनी आम सहमति के बाद सीमा पर तनाव कम करने के लिए कदम उठाए हैं।

वहीँ चीनी अखबार ने कहा कि कुछ विश्‍लेषकों ने आधिकारिक बयान की प्रशंसा की है जो इस बात के स्‍पष्‍ट संकेत देता है कि दोनों देशों के बीच जारी गतिरोध कम हो रहा है।

चीनी समाचार पत्र ने अपने संपादकीय में लिखा, ‘कुछ हद सीमा पर तनाव कम होने से दोनों देशों के बीच भविष्‍य में आर्थिक और व्‍यापारिक आदान-प्रदान करने का मौका मिलेगा जो दोनों ही देशों के पक्षों के हित में है।

भारत और चीन के रिश्ते में पिछले कुछ दिनों से तनाव व्याप्त है, जिसके चलते दोनों देश की  सेनाएं आमने सामने खड़ी है. आपको बता दें कि ऐसे में लद्दाख में जारी तनाव को कम करने की कोशिशों के बीच चीन की सरकारी मीडिया ने एक बार फिर से भारत को धमकी दी है कि वह अपनी गुटनिरपेक्षता की नीति का पालन करे और अमेरिका से दूर रहे।

About Author

Advertisement

 
Top