ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: एएसआई कि रात्रि गश्त के दौरान थी डयूटी,दिन में फांसी लगाकर की आत्महत्या......
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
नीमच। जीरन थाने में पदस्थ एएसआई प्रतापसिंह पंवार ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह खबर जैसे ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को लगी...


नीमच। जीरन थाने में पदस्थ एएसआई प्रतापसिंह पंवार ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह खबर जैसे ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को लगी तो जीरन थाने पहुंचे। एसपी मनोजकुमार राय ने मौका मुआयना किया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि एएसआई की रात्रि गश्त थी। उस दौरान छकर शराब भी पी। एक अन्य पुलिसकर्मी से एएसआई ने बोला कि मेरे बेटे तू-तरीके से बात करते है, करीब तीस साल की नौकरी परिवार वालों के लिए खपाई और वे भी बदतमीजी से बात करते है। आज में सभी के नंबर मोबाईल से उडा रहा हूं। यह बात टीआई जितेंद्रसिंह सिसौदिया को पुलिसकर्मी दशरथ ने बताई तो उन्होंने कहा कि यहीं पर रखो। सुबह करीब पांच बजे उन्हें घर छोडा गया, लेकिन दोपहर को यह खबर पता चली कि फांसी लगा ली।
पारिवारिक झगडे के कारण परेशान थे।
बताया जा रहा है कि एएसआई पंवार का पांच जून को जीरन स्थानांतरण हुआ था। वे कल शुक्रवार को पारिवारीक झगडे के कारण परेशान थे और इसी कारण वे शराब भी डयूटी के दौरान पी रहे थे।  पत्नी और बच्चों द्वारा बदतमीजी से बात किए जाने की बात वे बार-बार पुलिसकर्मियों को बोल रहे थे।

About Author

Advertisement

 
Top