ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: पत्रकारों को कोरोना योध्दा का दर्जा व आर्थिक सहायता की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन.......
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
कुकड़ेश्वर ( नरेन्द्र कुमार चौधरी ) विश्व व्यापी कोरोना महामारी व लांक डाऊन जो 22 मार्च से 31मई तक  78 दिन के लॉक डाउन में पत्रकारों क...

कुकड़ेश्वर ( नरेन्द्र कुमार चौधरी ) विश्व व्यापी कोरोना महामारी व लांक डाऊन जो 22 मार्च से 31मई तक  78 दिन के लॉक डाउन में पत्रकारों का भी अहम योगदान शासन प्रशासन व जनता के बीच रहा इन सभी बातों को लेकर मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शासकीय कर्मचारी एनजीओ आदि को तो कोरोना योद्धा का दर्जा दिया लेकिन प्रदेश में जिस प्रकार पत्रकारों ने आम जनता के बीच रहकर अपने व अपने परिवार के स्वास्थ्य की चिंता नहीं करते हुए  आपसी सामंजस्य  बिठाकर शासन की त्वरित सूचना आम जनता तक पहुंचाने व जनता की समस्या व सुझाव शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए शासन प्रशासन व जनता के बीच रहकर  सेतू का कार्य करते हुए आमजन तक घर-घर समाचार पत्र पहुंचाना आदि कार्य में पत्रकारों का योगदान रहा लेकिन मध्यप्रदेश शासन द्वारा पत्रकारों को कोरना  योध्दा का सम्मान नहीं दिया और ना ही आर्थिक सहायता दी गई जबकि पत्रकार अपने रोजी रोजगार को छोड़कर जनता की सेवा और शासन प्रशासन के  साथ रह कर समाचार तत्काल प्रकाशित कर सहयोग करते हैं जिसका उन्हें कोई शुल्क नहीं मिलता और ना ही वह रोजगार का साधन है पत्रकार चौथा स्तंभ होने के बाद अपने परिवार का गुजर बसर भी ढंग से नहीं कर सकता है लेकिन शासन ने कभी भी पत्रकारों को शासकीय सुविधा देना मुनासिब नहीं समझा इन सभी मुद्दों को लेकर कोरोना महामारी में जिस प्रकार पत्रकारों ने अपना योगदान दिया उसके लिए कोरोना योध्दा का दर्जा देने की मांग को लेकर कुकड़ेश्वर नगर पत्रकार संघ द्वारा नायब तहसीलदार अर्पित मेहता को मुख्यमंत्री के नाम व जिला कलेक्टर के नाम  ज्ञापन देकर मांग रखी इसी प्रकार नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी को पत्रकारों का सहयोग व सम्मान देने की मांग का ज्ञापन 12 मई को नगर पत्रकार संघ द्वारा दिया गया इस अवसर पर सतीश खाबिया अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी उपाध्यक्ष दशरथ नागदा सचिव हषित माहेश्वरी कोषाध्यक्ष संरक्षक मनोज खाबिया व सदस्य प्रकाश एस जैन विनोद पोरवाल  भगवती प्रसाद सोनी आदि उपस्थित थे सभी ने ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के साथ ही शासन प्रशासन से मांग की सभी पत्रकारों ने सोशल डिस्टेंसिंग रख कर मुह पर माक्स लगा कर नियमानुसार दिया।

About Author

Advertisement

 
Top