ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: बाइक पर बैठे बदमाशों ने कहा- चलती क्या, मना करने पर चाकू से किया हमला, गंभीर घायल......
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
जावरा के ढोढर बांछडा में बदमाशों ने एक युवती पर चाकू से हमला कर दिया। युवती को घायल अवस्था में जावरा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज...




जावरा के ढोढर बांछडा में बदमाशों ने एक युवती पर चाकू से हमला कर दिया। युवती को घायल अवस्था में जावरा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे रतलाम रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार जारी हैं। पीड़ित युवती ने बताया कि बदमाश उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे है। बदमाशों ने उसे चलने का कहा, मना करने पर चाकू से हमला कर दिया।

रिंगनोंद पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने ढोढर बांछडा डेरे के बाहर खड़ी युवती से कहा कि चलती है क्या? युवती ने मना किया तो चाकू घोंप दिया। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अज्ञात हैं। दोनों बाइक पर आए थे। पीछे बैठे आरोपी ने चाकू मारा और फरार हो गए।

डेरो के युवकों ने पीछा भी किया लेकिन वे भाग निकले। घायल युवती को अस्पताल ले गए। उसका उपचार जारी रहा। रिंगनोंद थाना प्रभारी दर्शना मुजाल्दे ने बताया कि आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी हैं। टोलनाके के सीसीटीवी से भी पता कर रहे हैं। ढोढर डेरे में एक साल पहले भी इसी तरह कुछ बदमाशों ने रचना चौहान को गोली मारकर घायल कर दिया था।

About Author

Advertisement

 
Top