दशरथ माली
चीताखेडा-14अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के बारे में आमजन को जागरूक करने हेतु चीताखेड़ा के सद्धभावना मंच एवं सामाजिक, धार्मिक संगठनों के तत्वावधान में स्वतंत्रता के 75वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को शाम 4:30बजे गांव में जबरदस्त विशाल तिरंगा यात्रा दुपहिया ,चार पहिया एवं जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर, किसानी तीन पहिया जुगाड़ कई वाहनों के साथ गांव के विभिन्न मुख्य मार्गों से डीजे व ढोल ढमाकों के साथ विशाल रैली निकाली गई।
तिरंगा यात्रा वाहन रैली का शुभारंभ शनि मंदिर से शनिदेव भगवान को द्विपप्रज्वलित कर पुष्प माला अर्पण कर किया गया है। तिरंगा यात्रा वाहन रैली में पुलिस सहायता केंद्र के चौकी प्रभारी सुरेश सोनी,आरक्षक अजिज खां पठान, शंकर सिंह शक्तावत अपने पुलिस बल के साथ सैकड़ों गांव के कई गणमान्यजन विशेष रूप से मौजूद थे। तिरंगा रैली में भारत माता की जय ,हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा फहराएंगे के नारों से गुंजायमान कर सकते हुए राजीव कॉलोनी, चेनपुरा चौराहा, बस स्टैंड, आवरी माता की दरवाजा, बजरंग मंदिर, भटवाड़ा शैख मौहल्ला, माणक चौक,सदर बाजार होते हुए तिरंगा यात्रा वाहन रैली पुनः शनि मंदिर पर पहुंचकर विसर्जित हुई। वाहन रैली के दौरान जगह -जगह चौक-चौराहौ पर जनपद पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि पर्वतसिंह जाट सहित कई गणमान्य लोगों द्वारा तिरंगा यात्रा वाहन रैली पर फूलों की बरसात कर स्वागत किया गया है।
