ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: मनासा पुलिस कि कार्यवाहि,तीन मामलों का खुलासा,नगदि जेवरात के साथ......
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
मनासा पुलिस को मिली बडी सफलता नकबजनी के तीन मामलो का खुलासा, चोरी किया गया मधुका जप्त पुलिस अधीक्षक नीमच सुरज कुमार वर्मा द्वारा सम्पति संबध...




मनासा पुलिस को मिली बडी सफलता नकबजनी के तीन मामलो का खुलासा, चोरी किया गया मधुका जप्त पुलिस अधीक्षक नीमच सुरज कुमार वर्मा द्वारा सम्पति संबधी अपराधो में धरपकड हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तहत मनासा पुलिस को बडी सफलता मिली है । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.एस. कनेश, एसडीओपी मनासा सुश्री यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन एवं प्रभारी मनासा कन्हैयालाल दांगी के कुशन नेतृत्व में मनासा पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम हाडीपिपल्या बांछडा डेरा में दबीश दी गई जिसमें विधि विरूद्ध किशोर को पकड़ा गया जिससे पुछताछ करते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कंचन कालोनी मनासा, रायल रेसीडेंसी मनासा एवं ग्राम बावडा में नकबजनी व मारपीट की वारदात करना स्वीकार किया है, जो विधि विरूद्ध किशोर से थाना मनासा के अपराध क्रमांक 223 / 22 धारा 458,380 भादवि अपराध कमांक 272 / 22 धारा 457,380 भादवि एवं अपराध क्रमांक 389 / 22 धारा 459,323,34 भादवि में चोरी गये मश्रुका मे से उसके हिस्से के एक जोड चांदी के पायल, नगदी 5000 रू. एवं आला जरब जप्त किए गए है।

जप्तशुदा मश्रुका - 

एक जोड चांदी के पायल, नगदी 5000 रू

 कुल किमती करीब 20,000 रू

अन्य फरार आरोपी - सुमीत पिता सुरज बांछडा, अमन पिता विजय बांछडा, नितेश पिता बसंतीलाल बांछडा, तुफान पिता कंवरलाल बांछडा, अक्षय पिता कंवरलाल बांछडा, तेजल पिता बसंतीलाल बांछडा, श्यामा पिता पेमा बांछडा, प्रकाश पिता शांतीलाल बांछडा, उत्तम पिता ज्ञानसिंह बांछडा बंटू पिता ज्ञानसिंह बांछडा सभी नि. हाडी पिपल्या डेरा नं 01 थाना मनासा

पुलिस टीम -

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक के.एल दांगी, सउनि दीवानसिंह चौहान, प्रआर 111 विजय गुनेरा, प्रआर 396 प्रदीप तिवारी, प्रआर नरेन्द्र नागदा, आरक्षक 24 तेजसिंह सिसोदिया, आर 354 धर्मेन्द्रसिंह, आरक्षक 81 अनिल धाकड, आरक्षक 502 देवेन्द्र गुर्जर, आरक्षक 518 दीपक सेन, सैनिक 47 घनश्याम राठौर का महत्वपुर्ण योगदान रहा।

About Author

Advertisement

 
Top