नीमच कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल ने जिलेवासयों से 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में सक्रीय भागीदारी निभाने और अपने-अपने घरों, दुकानों, संस्थाओ, कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की अपील की है।
कलेक्टर ने सभी जिलेवासियों से हर घर तिरंगा फहराने और ध्वज के साथ सेल्फी लेकर, उसे harghartiranga.com वेबसाईट पर अपलोड करने का आगृह भी सभी नागरिकों से किया है।
कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल ने जिले के सभी धर्म गुरूओं, स्वयं सेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, और आम नागरिकों आदि सभी से हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आव्हान किया है।
