जावद। भाजपा सरकार ने सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रख कर योजनाएं बनाई है। कांग्रेस ने कभी जनता की भलाई के काम नहीं किए। जिन्होने कभी जावद को कुछ नहीं दिया। जिनके पास जावद का विजन नहीं है। वह चुनाव आते ही इंदौर से आकर जावद क्षेत्र में जनता की भलाई के सब्जबाग दिखाए जा रहे हैं। जनता ऐसे हवाबाजों से सावधान हो जाए। यह बात जावद के भाजपा उम्मीदवार ओमप्रकाश सखलेचा ने सिंगोली मंडल के विभिन्न गांवों में जन सम्पर्क के दौरान कही। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने हमेंशा किसानों के साथ दोगलेपन का व्यवहार किया है। मैं आपको याद दिलाता हूं कि जब प्रदेश में कांग्रेस की 15 साल पहले सरकार थी और मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह थे, तब उन्होने कहा जाता था कि हम अफीम की खेती बंद करना चाहते हैं। इसके उलट जब मीनाक्षी नटराजन सांसद बनीं थी तो वादा किया कि हर किसान को अफीम का पट्टा देंगे। लेकिन किसानों को कोई पट्टा नहीं मिला। जबकि भाजपा सरकार ने 1998 से कटे हुए अफीम पट्टे बहाल किए हैं। 5 दशमलव 9 प्रतिषत गाढ़ता की अनिवार्यता में छूट दिलवाई है। उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार में कर्ज वसूली के लिए किसानों को जेलों में ठूंसा जाता था। किसानों के घरों से टीवी, फ्रीज, कूलर आदि संसाधन कुर्क किए जाते थे। जबकि भाजपा सरकार ने किसानों का ब्याज जीरों कर दिया है। श्री सखलेचा ने कहा कि भाजपा सरकार ने जन्म से लेकर परण और मतरण तक के सभी संस्कार पूरे कराने की योजनाएं बनाई है। बेटियों की शिक्षा, किसानों को फसल बीमा और अनुदान, मजदूर और कमजोर वर्ग के लोगों का निःषुल्क उपचार और एक रूपये किलो अनाज जैसी योजनाओं से जनता सबल हुई है। आपके आर्शीर्वाद से फिर से मप्र में भाजपा की सरकार बनेगी और किसान, मजदूर से लेकर हरएक वर्ग का फायदा होगा। भाजपा द्वारा विकास का यह क्रम जारी रहेगा।
Home
»
»Unlabelled
» भाजपा सरकार ने की अफीम काश्तकारों के हितों की चिंता – सखलेचा कांग्रेस ने किसानों के साथ हमेंशा किया दोयम दर्जे का व्यवहार....
About Author
The part time Blogger love to blog on various categories like Web Development, SEO Guide, Tips and Tricks, Android Stuff, etc including Linux Hacking Tricks and tips. A Blogger Template Designer; designed many popular themes.
Advertisement
