अठाना (मनीष धाकड) जावद तहसील अंतर्गत अठाना ग्राम के अठाना सुखानंद मार्ग पर अचानक मधुमक्खी के हमले में दो व्यक्ति घायल हो गये तो मधुमक्खी हमले से कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर दो घंटो भागते रहे दरअसल मामला यह है की शनिवार दोपहर को अठाना सुखानंद मार्ग स्थित विद्युत मण्डल के समीप अपने अपने खेतों पर लोग कृषि कार्य कर रहे थे अचानक भंवर मधुमक्खी ने अपना बहुमत बनाकर जुंड ने अचानक से उन पर हमला करते हुए घायल कर दिया। अपनी जान को झोखिम में देखकर मधुमखियों से बचने हेतु किसान ब्रदीलाल धाकड़ उम्र 75 वर्ष ने पास ही बनी खेर में बैठ गये। मगर मधुमखियों का हमला उनके सर पर मंडराता रहा और जब वे साँस लेने के लिए पानी से अपना मुह बहार निकालते तो उन पर मधुमखियों ने सिर पर अनेक जगहों पर काट कर घायल कर दिया। दूसरी ओर सुखलाल औड़ उम्र करीबन 65 वर्ष को नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में फुल तोड़ते समय घायल कर दिया।
मोके पर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया गया है की- होटल पर बैठे छ: सात व्यक्तियों ने भी अपने ऊपर मधुमक्खीयों का हमला देख सुखानंद की ओर नाले की तरफ दोड़ते हुए पानी में करीबन दो घंटे रहकर जान बचाई। इस बीच मधुमक्खियों हमले से घायल को उपचार हेतु 108 पर तत्काल फोन भी किया मगर वह इधर उधर का हवाला कहकर मोके पर सेवा नही देने की बात की गई। जिसमें बद्रीलाल पिता प्रभु लाल धाकड़ , सुखलाल औड़, किशोर धाकड़ को काट खाने से घायल हो गए दो व्यक्ति का अठाना निजी संस्थान में उपचार करवाया गया एवं सुखलाल औड़ कि हालत गंभीर होने से जिला चिकित्सालय नीमच ले जाया गया।
