हरीश शर्मा
सिंगोली। वैश्विक कोरोना वायरस महामारी को काबू में करने हेतु चल रहे लॉक डाउन के दौरान नगर में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे इस बात की चिंता कर सिंगोली व्यापारी महासंघ द्वारा नगर के जरूरतमंद व असहाय गरीबों को दिनांक 26 मार्च 2020, गुरुवार से प्रतिदिन भोजन के पैकेट वितरित किए जा रहे है।
लॉक डाउन शुरू हुआ तब से ही सिंगोली व्यापारी महासंघ द्वारा विभिन्न मोहल्लों में एवं पलायन कर रहे मजदूरों को जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किये गए ,श्री ओसवाल पंचायती भवन पर सुबह 7 से 10 एवं शाम को 2 से 5 बजे तक भोजन के पैकेट वितरित किये जा रहे है यह सेवा कार्य सिंगोली व्यापारी महासंघ के आर्थिक सहयोग से चल रहा है जिसमे सभी व्यापारी बन्धुओ ने बढ़- चढ़कर सहयोग प्रदान किया जिला खाद्य अधिकारी,सिंगोली तहसीलदार महोदय,एवं थानाप्रभारी महोदय,व महासभा के अध्यक्ष प्रकाश जी नागोरी द्वारा समय समय पर मार्गदर्शन मिलता रहा
व्यापारी महासंघ से सुधीर लसोड एवं धीरज जैन श्री भूतेश्वर भोजन समिति के कमल शर्मा ने बताया कि लगभग सवा महीने तक लगातार चले इस भोजन पैकेट वितरण सेवा कार्य की पूर्णाहुति आज रविवार दिनांक 3 मई 2020 को शाम 4 से 6 बजे तक भोजन पैकेट के वितरण के साथ होगी ।
