कुकड़ेश्वर ( नरेन्द्र कुमार चौधरी ) विश्वव्यापी फेली कोरोना महामारी व लॉक डाउन के चलते जहा देश की अर्थ व्यवस्था चरमराई वही मध्य प्रदेश मे कच्ची खेती कर अपना गुजर बसर कर रहे किसान इस दोर मे माल का आदान प्रदान नही होने से पूरी तरह रोड़ पर आकर कर्ज के बोझ तले दब गया जहा मुह की लबों की शान व सभी धार्मिक व समाजिक कार्य मे आने वाले पान इस लॉक डाउन के चक्रव्यूह मे ऐसे फंसे की लोगों के हाथों मे पहुँचने से पहले ही सुख व सड़ गए प्रदेश में मुख्य रूप से 15 जिलों मे पान की खेती होती है अविभाजीत मंदसोर नीमच व संसदीय क्षेत्र के मनासा तहसील के कुकड़ेश्वर व पडदा मे करीबन सात सौ परिवार के करीबन चार पांच हजार लोगों का मुख्य रोजगार पान की खेती व पान लगाकर देने का व्यवसाय घूमटी है इसी प्रकार गरोठ तहसील के भानपूरा मे भी लग भग यही संख्या के अनुपात मे पान का रोजगार है उक्त परिवार पान के बरेनजे ( पनवाडी ) लगाकर पान का उत्पादन कर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते है परंतु देश के सबसे बड़े 57 दिन के लॉक डाउन मे यातायात व्यवस्था बन्द होने व पान पट्टी का व्यापार बंद करने से पान की बिक्री नही होने से इन तीन माह मे प्रत्येक पान किसानो को दो से तीन लाख रुपये के पान का नुकसान पान के सुख व सड़ जाने से हो गया उक्त पान की खेती जो की उध्यानी के अंतरगत आती है जिसका न तो बीमा होता है और न मुआवजा मिलता है और न किसानो के हिसाब से इन पान खेती वाले को राहत राशि मिलती है इन सभी बातों को लेकर मध्य प्रदेश पान किसान एवं व्यापारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बसंत कुमार चौरसिया के नेतृतव मे प्रदेश मे जहा भी पान की खेती होती है वहाँ के पान किसानो के द्वारा मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री के नाम आवेदन जिला कलेक्टर के नाम देकर कुकड़ेश्वर सूर्यवंशी कुमरावत तंबोली समाज के समाज अध्यक्ष व समाज जनों ने कुकड़ेश्वर तहसील टप्पा कार्यालय पर जाकर नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें मुख्य रूप से मांग की गई कि कुकड़ेश्वर पनवाडीयो में लगा हुआ पान पूर्णत खराब हो गया फुटकर पान विक्रेता पान गुमटी धारकों व पान कृषकों को पान की बिक्री नहीं होने व पान की गुमटीया बंद होने से आम कृषक समूह कर्जदार होकर रोड पर आ गया जो अपने परिवार का गुजर-बसर करने लायक नहीं रहा एवं रोजगार समूह नष्ट हो गया इसलिए शीघ्र ही मध्यप्रदेश शासन प्रत्येक पान कृषको के परिवार को मुआवजा के रूप में लाख रुपये देवें एवं शीघ्र ही पान की बिक्री व पान की घूमटियां खोलने का आदेश करें क्योंकि मुख्य रूप से दिल्ली मेरठ सारंगपुर आदि जगह पान जाता है जहां जाने के लिए कई प्रांत से गाड़ियां गुजरती है जगह-जगह बॉर्डर सील होने की वजह से गाड़ियां आवाजाही नहीं हो पाती हैं एव्ं पान सड़ जाते हैं इसलिए पान कृषकों को विशेष अनुमति देकर जिस प्रकार अन्य खाद्य सामग्री शराब का आदान-प्रदान इस प्रदेश से उस प्रदेश में हो रहा है शराब बिक रही है तो पान की बिक्री पर प्रतिबंध क्यों इसे शीघ्र ही खोलकर पान कृषकों को राहत प्रदान की जाए यही विनय उक्त आवेदन समाज अध्यक्ष एवं युवा अध्यक्ष ने कई पान कृषकों के साथ जाकर कुकड़ेश्वर तहसील टप्पा पर दिनांक 19 मई 2020 मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे आवेदन दिया शीघ्र ही मांग हल करने की व आवेदन मुख्यमंत्री जी तक पहुंचाने का अनुरोध नायब तहसीलदार अर्पित मेहता से की इस अवसर पर रिंकू भानपिया दिलीप रोदवाल लोकेश मोदी विनोद मोदी सुनील डीजे नरेंद्र कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे।
Home
»
»Unlabelled
» पान कृषक व पान दुकानदार इस लॉक डाउन के चलते रोड़ पर आये......
About Author
The part time Blogger love to blog on various categories like Web Development, SEO Guide, Tips and Tricks, Android Stuff, etc including Linux Hacking Tricks and tips. A Blogger Template Designer; designed many popular themes.
Advertisement
